Spiritual

Diwali 2023 Upay: दिवाली की रात इन 10 जगहों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए

Image credits: Getty

दिवाली 12 नवंबर को

इस बार दीपावली 12 नवंबर, रविवार को है। दिवाली का रात कुछ खास स्थानों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए, इससे आपकी किस्मत चमक सकती है। जानें कौन-सी हैं वो जगहें…

Image credits: Getty

घर के मुख्य दरवाजे पर

दीपावली पर घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जरूर लगाना चाहिए। इन्हें देखकर ही धV की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में प्रवेश कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Image credits: Getty

घर के बीच में

घर के बीचों-बीच जो स्थान होता है उसे ब्रह्म स्थान कहते हैं। वास्तु में ये जगह बहुत ही खास मानी गई है। दीपावली की रात यहां दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।

Image credits: Getty

तुलसी के पौधे के पास

हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। दीपावली की रात यहां भी दीपक जरूर लगाएं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आस-पास स्थित तुलसी के पास दीपक लगाएं।

Image credits: Getty

रसोई घर में

किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यहां धान्यलक्ष्मी का निवास माना जाता है। महिलाओं का अधिकांश समय यहीं बीतता है। दीपावली की रात यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं।

Image credits: Getty

पानी रखने के स्थान पर

घर में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उसे पितरों का स्थान माना जाता है। यहां भी दीपावली की रात दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

Image credits: Getty

घर की छत पर

दीपावली पर घर की छत अक्सर अंधेरे में डूबी रहती है, ऐसा बिल्कुल न करें। यहां पर भी कम से कम 1 दीपक तो जरूर लगाएं। इससे ज्यादा दीपक भी आप अपनी इच्छा से लगा सकते हैं।

Image credits: Getty

घर के नजदीक स्थित मंदिर में

हर व्यक्ति के घर के आस-पास कोई न कोई मंदिर जरूर रहता है। दीपावली की रात वहां जाकर भी पूजा जरूर करें और दीपक लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Image credits: Getty

पीपल के नीचे

हिंदू धर्म में पीपल को बहुत ही पूजनीय वृक्ष माना गया है। मान्यता है कि इस वृक्ष में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। दीपावली की रात यहां भी दीपक जरूर लगाना चाहिए।

Image credits: Getty

बिल्व वृक्ष के नीचे

ये वृक्ष भगवान को विशेष रूप से प्रिय है। बिल्व वृक्ष की जड़ में कुबेरदेव का स्थान माना गया है। दीपावली की रात यहां भी दीपक लगाएं, इससे धन के देवता कुबेरदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty

कुएं-बावड़ी के निकट

अगर आपके घर के आस-पास कोई कुआ या बावड़ी हो तो वहां भी दीपावली की रात दीपक लगाएं। इससे आपके जीवन की हर दुख-तकलीफ दूर हो सकती है।

Image credits: Getty