Kartik Purnima 2023 के ये 5 उपाय दिला सकते हैं बड़ा फायदा
Spiritual Nov 27 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कार्तिक पूर्णिमा आज
27 नवंबर, सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो बड़ा फायदा मिल सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
सत्यनारायण भगवान की पूजा करें
पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा पर ये उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और हर तरह का फायदा भी मिल सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
नदी में दीपदान करें
कार्तिक पूर्णिमा पर किसी नदी या तालाब में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इससे ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलते हैं और हर तरह परेशानी दूर हो सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि दान के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। इस दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े जैसे कंबल, स्वेटर आदि दान करने से देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
पीपल पर दीपक लगाएं
कार्तिक पूर्णिमा पर अपने आस-पास स्थित किसी पीपल वृक्ष की पूजा करें, जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन लाभ होगा।
Image credits: Getty
Hindi
चंद्रमा को अर्घ्य दें
अगर आपके जीवन में सुख-शांति की कमी है तो कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा को पानी में दूध मिलाकर अर्घ्य दें। इससे चंद्रमा की शुभ स्थिति से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।