Spiritual

24 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Image credits: freepik

माघी पूर्णिमा 24 फरवरी को

24 फरवरी, शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन यदि राशि अनुसार आसान उपाय किए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग 24 फरवरी को घर की सुख-शांति और धन प्राप्ति के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करें और मसूर की दाल का दान गरीबों को करें।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। माघी पूर्णिमा पर इस राशि वाले देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं और लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। ये लोग माघी पूर्णिमा पर गाय को चारा खिलाएं। ऐसा न कर पाएं तो किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में हरी सब्जियों का दान करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली आएगी।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग 24 फरवरी की शाम चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप भी करें। इस उपाय से इनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग माघी पूर्णिमा की सुबह तांबे के लोटे में शुद्ध जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक लाल चंदन मिश्रित जल से करें।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग किन्नर को हरी साड़ी और हरी चूड़ियां उपहार में दें संभव हो तो बुध देव के मंत्रों का जाप भी करें। इस उपाय से जल्दी ही इनकी किस्मत चमक सकती है।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग माघी पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को चावल, चावल, दूध आदि सफेद चीजों का दान करें। इन उपायों से इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। माघी पूर्णिमा पर इस राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाकर पूजा करें। संभव हो तो मंगल यंत्र की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान पर करें।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ये लोग 24 फरवरी को मां लक्ष्मी की पूजा में साबूत हल्दी रखें और इस हल्दी को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग नदी में काले तिल प्रवाहित करें। संभव को जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करें। इससे शनिदेव की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। ये लोग माघी पूर्णिमा पर हनुमान की पूजा करें और किसी मंदिर में लाल रंग का झंडा दान करें। इस उपाय से इनकी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

Image credits: freepik

मीन राशि

ये लोग 24 फरवरी को पीले फल जैसे केले, पपीता आदि का दान जरूरतमंदों को करें। महादेव को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: freepik