Spiritual
13 नवंबर को सोमवार और अमावस्या साथ होने से सोमवती अमावस्या का योग बन रहा है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जानें इन उपायों के बारे में…
सोमवती अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा न कर पाएं तो किसी पवित्र नदी का थोड़ा सा जल पानी में डालकर घर पर भी स्नान कर सकते हैं। इससे शुभ फल मिलते हैं।
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर दान करने से उसका फल कई गुना होकर प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों को अनाज, भोजन, कपड़ें आदि चीजों का दान करना चाहिए।
अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर किया गया श्राद्ध-पिंडदान पितरों की आत्मा को शांति पहुंचाता है। इसलिए ये कार्य जरूर करें।
सोमवती अमावस्या पर गाय को चारा खिलाएं, मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पक्षियों के लिए छत पर अनाज के दाने और पानी भरकर रखें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सोमवती अमावस्या पर शिवजी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं और दूध से अभिषेक करें। संभव हो तो शिव चालीसा का पाठ भी करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।