Spiritual

Diwali 2023 पर करें राशि अनुसार उपाय, खूब बरकत देंगी महालक्ष्मी

Image credits: Getty

दिवाली 12 नवंबर को

इस बार 12 नवंबर, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन राशि अनुसार, उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार दिवाली के उपाय के बारे में…

Image credits: Getty

मेष राशि दिवाली 2023 के उपाय

दिवाली की रात केसर से रंगा सफेद कपड़ा अपने धन स्थान यानी गल्ले या तिजोरी में रखें। इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

वृषभ राशि दिवाली 2023 के उपाय

इस राशि के लोग दिवाली की रात कमल के फूल की पूजा करें और इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें। इससे बरकत बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

मिथुन राशि दिवाली 2023 के उपाय

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान दक्षिणावर्ती शंख की भी पूजा करें और इसे अपने पूजा स्थान पर स्थापित करें। रोज इसके दर्शन-पूजा करें। धन लाभ के योग बनेंगे।

Image credits: Adobe Stock

कर्क राशि दिवाली 2023 के उपाय

दिवाली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं और देवी लक्ष्मी को घर आने का निमंत्रण दें। इससे आपके घर में देवी लक्ष्मी का स्थाई निवास हो जाएगा।

Image credits: Adobe Stock

सिंह राशि दिवाली 2023 के उपाय

दिवाली की रात 12 बजे बाद घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुद्ध घी का दीपक जलाकर रखें। इस धन लाभ के साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

Image credits: Adobe Stock

कन्या राशि दिवाली 2023 के उपाय

दीपावली पर कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। रात में 12 बजे बाद इस माला से लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। इससे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Adobe Stock

तुला राशि दिवाली 2023 के उपाय

दिवाली पर बरगद के पत्ते पर सिंदूर व घी मिलाकर ऊं श्रीं श्रियै नम: लिखें और इसे देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: Adobe Stock

वृश्चिक राशि दिवाली 2023 के उपाय

दीपावली पर दिन के समय घर के आस-पास या किसी बगीचे में केले का पेड़ लगाएं और रोज इसकी देखभाल करें। ये भी देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय है।

Image credits: Adobe Stock

धनु राशि दिवाली 2023 के उपाय

धन लाभ के लिए इस राशि के लोग दीपावली पर पान के पत्ते पर केसर से ‘श्रीं’ लिखकर इसकी पूजा करें। बाद में इसे नदी में प्रवाहित कर दें।

Image credits: Adobe Stock

मकर राशि दिवाली 2023 के उपाय

इस राशि के लोग दिवाली की रात 12 बजे बाद घर के ईशान कोण में शुद्ध घी के 2 दीपक जलाएं। इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Image credits: Adobe Stock

कुंभ राशि दिवाली 2023 के उपाय

दीपावली पर देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे।

Image credits: Adobe Stock

मीन राशि दिवाली 2023 के उपाय

दीपावली पर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल, पान, फल आदि चीजें अर्पित करें। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो सकती है।

Image credits: Adobe Stock