Hindi

भगवान सत्यनारायण की कथा से मिलते हैं शुभ फल, किन 5 मौकों पर करवाएं?

Hindi

कब-कब करवाएं सत्यनारायण की कथा?

हिंदू धर्म में कईं मौकों पर भगवान सत्यनारायण की कथा करवाई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए भगवान सत्यनारायण की कथा कब-कब करवानी चाहिए…

Image credits: Getty
Hindi

बच्चों के जन्म दिन पर

भगवान सत्यनारायण की कथा बच्चों के जन्मदिन के मौके पर जरूर करवानी चाहिए, इससे बच्चे की आयु में वृद्धि होती है और बुद्धि भी शुद्ध होती है। और भी कईं शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

नया काम शुरू करते समय

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं या नया ऑफिस खोल रहे हैं तो इसके पहले भी भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर करवाएं। इससे आपको फायदे के योग बनेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

विवाह के बाद भी करवाएं कथा

जब भी घर-परिवार में किसी का विवाह हो तो इसके बाद घर में भगवान सत्यनारायण की कथा करवानी चाहिए। इससे नवविवाहित जोड़े का वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

सूतक का दोष खत्म करने के लिए

परिवार में जब किसी की मृत्यु होती है घर में सूतक लग जाता है। इसके दोष को दूर करने के लिए योग्य विद्वान से सही समय जानकर घर में सत्यनारायण की कथा जरूर करवानी चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

पूर्णिमा तिथि पर करवाएं कथा

भगवान सत्यनारायण की कथा की सबसे शुभ तिथि पूर्णिमा होती है, जो किसी भी महीने की हो सकती है। पूर्णिमा तिथि पर कथा करवाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Image credits: Getty

कोई भी पति अपनी पत्नी को किन 4 रूपों में नहीं देख सकता?

किन 4 जगहों पर झूठ बोलना नहीं होता पाप? जानें प्रेमानंद महाराज से

Chankya Niti: कौन-से 5 काम समय से पहले आदमी को बना देते हैं बूढ़ा?

Chankya Niti: कौन-सी 5 बातें, कोई पत्नी अपने पति को नहीं बताती?