Spiritual

गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से, ये 5 उपाय पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा

Image credits: freepik

गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से

इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि में कुछ खास उपाय करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik

देवी मंत्रों का जाप करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान रोज देवी मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें। मंत्र जाप के लिए कमल गट्टे की माला का उपयोग करें। इस उपाय से देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: Getty

कन्या पूजा करें

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि में किसी भी दिन अपनी इच्छा अनुसार छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: Getty

सुहाग की सामग्री चढ़ाएं

गुप्त नवरात्रि में देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें, जिसमें लाल चुनरी, चूड़ी, कुमकुम और मेंहदी आदि भी रखें। बाद में इसे किसी सुहागिन ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें।

Image credits: Getty

देवी का अभिषेक करें

नवरात्रि में देवी प्रतिमा का अभिषेक अलग-अलग चीजों से करने का विधान देवी पुराण में बताया गया है। देवी का अभिषेक विभिन्न चीजों से करने से आपकी हर कामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik

देवी मंदिर में ध्वज चढ़ाएं

देवी मंदिर में ध्वज चढ़ाएं अगर आपके आस-पास कोई देवी मंदिर हैं, वहां जाकर पहले देवी की पूजा करें और वहां नया केसरिया ध्वज लगवाएं। इससे भी देवी आपसे प्रसन्न होंगी और कृपा बनाए रखेंगी।

Image credits: Getty