Spiritual

मौनी अमावस्या के 5 उपाय बचा सकते हैं पितृ दोष के बुरे असर से

Image credits: Getty

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को

9 फरवरी, शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ हैं। इस तिथि पर कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष के बुरे असर से बचा जा सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

पिंडदान-श्राद्ध करें

मौनी अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए किसी तीर्थ स्थान पर जाकर पिंडदान-श्राद्ध करें। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्दी ही खत्म हो सकती है।

Image credits: Getty

कंडे पर घी-गुड़ की आहुति दें

अमावस्या पर जलते हुए कंडे (उपले) पर घी-गुड़ मिलाकर 5 बार आहुति दें, ऐसा करते समय ऊँ पितृ देवताभ्यो नम: मंत्र बोलें। हाथ जोड़कर पितृों की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

Image credits: Getty

पशु-पक्षियों को भोजन दें

अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं, कुत्ते को रोटी दें। मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें, साथ ही घर की छत पर पक्षियों के लिए अनाज-पानी भी रखें।

Image credits: Getty

भूखों को भोजन करवाएं

अमावस्या पर भूखों को भोजन करवाने का विशेष महत्व है। संभव हो तो भोजन के साथ कुछ दक्षिणा यानी पैसा भी दें। इससे पितरों की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

Image credits: Getty

जरूरतमंदों को दान करें

अमावस्या पर जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। जिसके पास कपड़े न हो उन्हें कपड़े, जिसके पास चप्पल न हो, उन्हें चप्पल का दान करना चाहिए। पितृों की कृपा पाने का ये भी एक उपाय है।

Image credits: Getty