Spiritual

मौनी अमावस्या 2024 कब से कब तक? जानें स्नान-दान के शुभ मुहूर्त

Image credits: Getty

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को

इस बार 9 फरवरी, शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। ये तिथि स्नान-दान, उपाय, यज्ञ-हवन आदि के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। आगे जानिए मौनी अमावस्या 2024 के शुभ मुहूर्त…

Image credits: Getty

कब से कब तक रहेगी मौनी अमावस्या 2024?

पंचांग के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि 9 फरवरी, शुक्रवार की सुबह 08:02 से 10 फरवरी, शनिवार की सुबह 04:28 तक रहेगी। यानी 9 फरवरी को पूरे दिन मौनी अमावस्या रहेगी।

Image credits: Getty

मौनी अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त शुभ होता है। 9 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:30 से 06:18 तक रहेगा। दिन भर अमावस्या होने से लोग बाद में भी स्नान कर सकते हैं।

Image credits: Getty

मौनी अमावस्या 2024 दान मुहूर्त

9 फरवरी को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:03 तक रहेगा। ये मुहूर्त दान के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इसके बाद भी श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार समय पर दान आदि कर सकते हैं।

Image credits: Getty

मौन रहने का महत्व

माघ अमावस्या पर मौन रहने का महत्व है। विद्वानों के अनुसार, इस तिथि पर मौन साधना करनी चाहिए यानी बिना किसी कुछ बात किए ईश्वर की साधना-भक्ति करनी चाहिए।

Image credits: Getty