Spiritual

9 फरवरी को मौनी अमावस्या पर दान करें ये 5 चीजें

Image credits: adobe stock

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को

इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी, शुक्रवार को है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या पर 5 चीजों का दान जरूर करना चाहिए। जानें इन चीजों के बारे में…

Image credits: adobe stock

गर्म कपड़ों का दान करें

माघ मास में शीत ऋतु की प्रभाव अधिक होता है। इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों जैसे- कंबल आदि का दान करना चाहिए।

Image credits: adobe stock

काले तिल का दान करें

मौनी अमावस्या को पितरों की तिथि कहा जाता है। पितरों की शांति के लिए इस दिन काले तिल का दान भी करना चाहिए।

Image credits: adobe stock

अनाज का दान करें

मौनी अमावस्या पर अनाज दान का भी महत्व है। इस दिन अपनी इच्छा अनुसार कोई भी अनाज का दान जितना मर्जी हो करें।

Image credits: adobe stock

भोजन का दान करें

मौनी अमावस्या पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। अगर ऐसा न कर पाएं तो तिल, गुड़, खिचड़ी इन चीजों का दान भी कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

जूते-चप्पल का दान करें

जिन गरीब लोगों के पास जूते-चप्पल न हो, उन्हें मौनी अमावस्या पर ये चीजें भी दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock