Spiritual
इस बार 9 फरवरी, शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। इस दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए तो नहीं तो भविष्य में इसका बुरा परिणाम हो सकता है। आगे जानिए इन कामों के बारे में…
मौनी अमावस्या बहुत ही पवित्र तिथि है। इस दिन मांसाहार भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति ये काम करता है, भविष्य में उसे कईं बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
मौनी अमावस्या पर शराब आदि किसी भी तरह के नशे से बचना चाहिए। ये संयम रखने का दिन है इसलिए इस तिथि पर अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए।
मौनी अमावस्या पर मौन साधना का महत्व है। अगर ऐसा न कर पाएं तो किसी पर क्रोध न करें, जितना कम हो उतना बोलें, किसी के बारे में बुरा न सोचें और न ही किसी चुगली करें।
अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। इस दिन घर पर आए किसी भी याजक यानी भिखारी को खाली हाथ न लौटाएं। भोजन, अनाज, धन जितना आपकी इच्छा हो, जरूर दान करें।
मौनी अमावस्या पर ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मन से भी करें यानी इस तरह के विचारों के बारे में सोचने के भी बचें।