Spiritual

9 फरवरी को मौनी अमावस पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां

Image credits: Getty

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को

इस बार 9 फरवरी, शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। इस दिन अगर राशि अनुसार खास उपाय किए जाएं तो कईं परेशानियों से बचा जा सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग मौनी अमावस्या पर तिल और गेहूं का दान करें और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग मौनी अमावस्या पर जौ और चीनी का दान करें तो शुभ रहेगा। शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करने से धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग किसी सुहागिन महिला को हरे रंग के वस्त्र-चूड़ी का दान करें। जरूरतमंदों को हरे मूंग का दान करने से भी इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग मौनी अमावस्या पर चावल, शक्कर, मावे की मिठाई, दूध आदि का दान करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग लोग सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और छाता, जूता, गेहूं का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और हर इच्छा पूरी होगी।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग मौनी अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी मंदिर में कांसे के बर्तन दान करें। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिलने लगेगा।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग मौनी अमावस्या के शुभ योग में छोटी बच्चियों को खीर बनाकर खिलाएं। संभव हो तो वस्त्र आदि चीजें उपहार में भी दे सकते हैं।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ये लोग लाल चंदन, तांबे के बर्तन, गेहूं, चावल आदि चीजों का दान जरूरतमदों को करें। इससे पितरों की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। मौनी अमावस्या पर ये लोग चने की दाल, गुड़, शहद, धार्मिक पुस्तक, हल्दी, पीले चंदन का दान करें। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मौनी अमावस्या पर ये लोग काले तिल, कंबल, जूते-चप्पल आदि चीजों का गरीबों को करें तो इनकी हर परेशानी जल्दी ही दूर हो सकती है।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग मौनी अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करें और नीले रंग के फूल चढ़ाएं। इससे शनिदेव की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग मौनी अमावस्या पर केले या अन्य किसी पीले फल का दान गरीबों को करें और किसी मंदिर में पीले रंग का ध्वज लगवाएं।

Image credits: freepik