Spiritual

उत्तर प्रदेश में ‘हलाल’ प्रोडक्ट्स बैन, जानें क्या है इस शब्द का अर्थ?

Image credits: Getty

UP में बैन हलाल प्रोडक्ट्स

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने एक फैसले में हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े सभी फूड प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। इसके बाद एक बार फिर से ‘हलाल’ शब्द पर बहस छिड़ गई है।

Image credits: Getty

अरबी शब्द है हलाल

‘हलाल’ शब्द हम सभी ने कभी न कभी जरूर सुना होगा। हलाल शब्द को उर्दू समझा जाता है जबकि ये एक अरबी शब्द है। अधिकांश लोग इसका अर्थ मांसाहार यानी नॉनवेज समझते हैं।

Image credits: Getty

क्या है हलाल?

हलाल शब्द को सबसे ज्यादा मांसाहार से जोड़कर देखा जाता है। जब किसी जानवर जैसे बकरे की मुस्लिम मान्यताओं के आधार पर कुर्बानी दी जाती है, तो इसे हलाल करना कहते हैं।

Image credits: Getty

क्या है हलाल का सही अर्थ?

इस्लाम के अनुसार, हलाल शब्द का सही अर्थ है जो जायज यानी सही। हलाल यानी धर्म के अनुकूल कार्य, जिस पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध न हो। इस्लाम में इसे पवित्र शब्द मानते हैं।

Image credits: Getty

हर जायज काम हलाल

वैसे तो हलाल शब्द विशेष रूप से इस्लामी आहार कानूनों से जुड़ा है। लेकिन हलाल शब्द का उपयोग हर उस काम या वस्तु के लिए किया जा सकता है जो इस्लाम के अनुसार सही है।

Image credits: Getty