Spiritual

सिर्फ खुशनसीब लोगों को ही मिलते हैं ये 5 सुख

Image credits: Getty

जानें कौन-से हैं जीवन के 5 बड़े सुख?

चाणक्य देश के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने अपनी नीतियों में 5 ऐसे सुखों के बारे में बताया है, जो सिर्फ किस्मत वाले लोगों को ही मिलते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 सुख…

Image credits: Getty

पहला सुख-जीवन उपयोगी धन-संपत्ति

अगर किसी व्यक्ति के पास इतनी धन-संपत्ति है कि उसे किसी चीज की कोई कमी नहीं हो और किसी से धन लेने की जरूरत भी न पड़े तो इसे आचार्य चाणक्य ने पहला सुख माना है।

Image credits: Getty

दूसरा सुख- मनचाहा भोजन

अगर आपको समय पर मनचाहा भोजन मिल रहा है जो आप किस्मत वाले हैं। कईं लोग ऐसे भी हैं जिनके पास धन की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वे मनचाहा भोजन नहीं कर पाते।

Image credits: Getty

तीसरा सुख- अच्छी सेहत

अगर आपके पास अच्छी सेहत तो ये आपका तीसरा सबसे बड़ा सुख है। सेहत अच्छी होगी तो आप अपने धन का उपयोग भी अपनी इच्छा अनुसार कर पाएंगे।

Image credits: Getty

चौथा सुख- प्रेम करने वाली स्त्री

अगर आपकी पत्नी आपसे प्रेम करती है और विवाद नहीं करती तो ये जीवन का चौथा सुख है। जिस घर में समझदार स्त्री होती है, वह घर स्वर्ग के समान कहा गया है।

Image credits: Getty

पांचावां सुख- आज्ञाकारी संतान

अगर संतान आज्ञाकारी है और आपका सम्मान करती है तो ये जीवन का पांचवां सबसे बड़ा सुख है। संतान का आज्ञाकारी होना आज के समय बहुत जरूरी है।

Image credits: Getty