Spiritual

क्यों खास रहेगा Sawan 2024? जानें 5 Unknown Facts

Image credits: Getty

2024 का सावन है खास

हिंदू पंचांग के पांचवां महीना सावन महादेव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। साल 2024 में आने वाला सावन मास काफी खास रहेगा। आगे जानिए सावन 2024 से जुड़ी कुछ खास बातें…

Image credits: Getty

सावन मास 2024 डेट (Sawan 2024 date)

पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरूआत 22 जुलाई, सोमवार से होगी। ये महीना 19 अगस्त, सोमवार तक रहेगा। इस तरह ये महीना 29 दिनों का रहेगा।

Image credits: Getty

सोमवार से शुरू होगा सावन मास 2024

इस बार सावन मास की शुरूआत सोमवार से हो रही है, जो एक शुभ संकेत है। साथ ही इस महीने का अंतिम दिन भी सोमवार ही रहेगा। ये एक अद्भुत संयोग है।

Image credits: Getty

5 सावन सोमवार का योग (Sawan Somvar 2024)

आमतौर पर सावन मास में 4 सोमवार आते हैं, लेकिन 2024 में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। ऐसा शुभ संयोग कईं सालों में एक बार बनता है।

Image credits: Getty

सावन 2024 सोमवार डेट्स (Sawan Somvar Date 2024)

सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को बहुत ही खास माना जाता है। इस बार सावन सोमवार 22-29 जुलाई और 5,12 व 19 अगस्त को रहेगा।

Image credits: Getty

सावन सोमवार और रक्षाबंधन का संयोग (Raksha Bandhan 2024 Date)

सावन मास के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अगस्त, सोमवार को रहेगा। सावन सोमवार पर रक्षाबंधन का संयोग बहुत ही शुभ रहेगा।

Image credits: Getty

सावन 2024 के प्रमुख त्योहार (Sawan Festival 2024)

सावन मास में कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या, 7 को हरियाली तीज, 9 को नागपंचमी और 19 को श्रावणी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty