ग्रंथों में बताए गए हैं कलयुग के ये 6 संकेत, जो आज हो रहे सच
ग्रंथों में कलयुग के कई संकेत बताए गए हैं। बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं। जैसे ग्रंथों में लिखा है कि वैसा ही नजारा वर्तमान में देखने को मिल रहा है। आगे जानें कलयुग के संकेत…
Spiritual Jun 06 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:pexels
Hindi
बुजुर्गों का अपमान करेंगे
ग्रंथों के अनुसार कलयुग में लोग माता-पिता की निंदा करेंगे। धर्म-कर्म सिर्फ दिखावे के लिए होगा। लोग नदी-तालाबों को तो तीर्थ मानेंगे, लेकिन अपने माता-पिता की बात नहीं मानेंगे।
Image credits: pexels
Hindi
धीरे-धीरे कम होती जाएगी उम्र
महाभारत के अनुसार कलयुग में मनुष्यों की उम्र कम होती जाएगी। कम उम्र में ही शादियां और बच्चे होंगे। जल्दी ही मृत्यु होगी। शारीरिक शक्ति और स्मृति भी घटती जाएगी।
Image credits: pexels
Hindi
भ्रष्टाचार का होगा बोलबाला
ग्रंथों के अनुसार, कलयुग में पृथ्वी भ्रष्ट लोगों से भर जाएगी। लोग सत्ता हासिल करने के लिए एक दूसरे को मारेंगे। बिजनेस में सफलता पाने के लिए लोग एक-दूसरे के साथ छल करेंगे।
Image credits: freepik
Hindi
लिव-इन-रिलेशन में रहेंगे लोग
श्रीमद्भागवत में लिखा है कि कलयुग में स्त्री और पुरुष बिना विवाह के ही केवल एक-दूसरे में रुचि के अनुसार साथ-साथ रहेंगे। इसे ही आज के समय लिव-इन-रिलेशन शिप कहा जाता है।
Image credits: pexels
Hindi
कद भी होगा छोटा
ग्रंथों के अनुसार, कलयुग में मनुष्यों का कद छोटा होगा। वैज्ञानिक रिसर्च इस बात को प्रुफ करते हैं कि कुछ दशकों में मनुष्यों का एवरेज कद कम हुआ है। भविष्य में भी ऐसा ही होगा।
Image credits: freepik
Hindi
पैसे के बारे में लिखी है ये बातें
श्रीमद्भागवत के अनुसार, कलयुग में धन ही सम्मान का कारण होगा। जिसके पास जितना धन होगा वो उतना ही गुणी माना जाएगा। गरीब को अधर्मी और अपवित्र माना जाएगा।