सूर्यास्त के समय न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी उल्टे पैर लौट जाएगी
धर्म ग्रंथों में सूर्यास्त का समय विशेष माना गया है। इस समय कुछ काम करने की मनाही है। मान्यता है कि ये ये काम करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। आगे जानें इन कामों के बारे में…
Spiritual Jun 03 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Freepik
Hindi
सूर्यास्त के समय सोएं नहीं
धर्म ग्रंथों में सूर्यास्त के समय भगवान की पूजा के लिए तय किया गया है। इस समय सोना अशुभ माना जाता है। जो व्यक्ति इस समय सोता है, वो हमेशा गरीब बना रहता है।
Image credits: Freepik
Hindi
सूर्यास्त के समय स्त्री संग न करें
सूर्यास्त के समय स्त्री संग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से महापाप लगता है और घर में दरिद्रता बनी रहती है। लाख मेहनत करने के बाद भी ऐसे लोग गरीब बने रहते हैं।
Image credits: Freepik
Hindi
सूर्यास्त के समय झाड़ू न लगाएं
सूर्यास्त के पहले ही झाड़ू आदि लगा लेना चाहिए। सूर्यास्त के समय या इसके बाद नहीं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती और उल्टे पैर वापस लौट जाती है।
Image credits: Freepik
Hindi
सूर्यास्त के समय भोजन न करें
सूर्यास्त के दौरान भोजन करने से भी बचना चाहिए। सूर्यास्त के पहले या कुछ देर बाद भोजन किया जा सकता है। सूर्यास्त के दौरान भोजन करना ठीक नहीं माना जाता।
Image credits: Freepik
Hindi
सूर्यास्त के समय पेड़-पौधों को हाथ न लगाएं
हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भी पूजनीय माना गया है। सूर्यास्त के समय और इसके बाद पेड़-पौधों को हाथ लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने अपशकुन माना जाता है।