Spiritual

31 मई को निर्जला एकादशी पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

31 मई, बुधवार को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार, आसान उपाय करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। आगे जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

निर्जला एकादशी पर मेष राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले निर्जला एकादशी पर सात तरह के अनाज का दान करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे इन्हें सफलता मिलेगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर वृषभ राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले सफेद वस्त्र, चीनी, चावल, दूध-दही का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक गाय के दूध से करे। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर मिथुन राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान विष्णु को हरे रंग के वस्त्र एवं बांसुरी अर्पित करें। इससे इनकी लाइफ की निगेटिविटी दूर होगी और पॉजिटिविटी बढ़ेगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर कर्क राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग भगवान विष्णु को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें। लाइफ की हर परेशानी दूर होगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर सिंह राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले भगवान विष्णु को शहद और गुड़ का भोग लगाएं। संभव हो तो गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ भी करें। इससे इन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर कन्या राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले पीपल की पूजा करें और भगवान विष्णु को पिस्ता से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे जल्दी ही इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर तुला राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को पानी-भोजन की व्यवस्था करें। साथ ही भगवान विष्णु के मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर वृश्चिक राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग पानी में लाल चंदन मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। साथ ही भगवान विष्णु को सेवफल का भोग लगाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर धनु राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले पीले फलों जैसे आम, पपीता और केले का भोग भगवान विष्णु को लगाएं। ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें। इससे इनकी परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर मकर राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी शनि है। इस राशि वाले पानी में काले तिल डालकर भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक करें। ब्राह्मण को काले तिल दान भी करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर कुंभ राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले भगवान विष्णु के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को भोजन का दान करें। इस धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

निर्जला एकादशी पर मीन राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक करें। मस्तक पर केसर का तिलक भी लगाएं। इससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी।

Image credits: freepik