Spiritual

11 जनवरी को पौष अमावस्या पर करें ये 5 काम, मिलेगी पितरों की कृपा

Image credits: Getty

11 जनवरी को करें ये उपाय

इस बार 11 जनवरी, गुरुवार को पौष मास की अमावस्या है। ये साल 2024 की पहली अमावस्या भी है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ देवता प्रसन्न हो सकते हैं। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

श्राद्ध-तर्पण करें

पितरों की शांति के लिए अमावस्या पर किसी तीर्थ स्थान पर या अपने घर पर ही श्राद्ध-तर्पण आदि करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: Getty

ब्राह्मण को भोजन करवाएं

अमावस्या तिथि पर किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन में खीर अवश्य होनी चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को वस्त्र, दक्षिणा आदि भी दें। इससे पितृों की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty

जररूतमंदों को दान करें

दान देने के लिए अमावस्या तिथि बहुत शुभ मानी गई है। इस दिन जररूतमंदों को अनाज, कपड़े, बर्तन, भोजन आदि चीजों का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

Image credits: Getty

इन चारों को भोजन दें

अमावस्या पर गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें। मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे भी पितृ प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty

पीपल पर दीपक लगाएं

अमावस्या तिथि की शाम को पीपल के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं और मन ही मन पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। पीपल का वृक्ष पितरों का प्रतीक माना गया है।

Image credits: Getty