राम लला को लगाएं ये 5 स्पेशल ‘भोग’, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी
Spiritual Jan 18 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:twitter
Hindi
राम लला को लगाएं ये भोग
22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा मंदिर में प्रतिष्ठित की जाएगी। इस मौके पर श्रीराम को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है…
Image credits: asianet news
Hindi
केसरिया खीर का भोग लगाएं
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो 22 जनवरी को भगवान श्रीराम को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। इससे आपको धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
मोहन भोग अर्पित करें
भगवान श्रीराम को मोहन भोग विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। ये एक तरह का हलवा होता है। जिन लोगों के विवाह में परेशानी आ रही है, वो ये उपाय करने से दूर हो सकती है।
Image credits: adobe stock
Hindi
तिल-गुड़ के लड्डू
शीत ऋतु में तिल-गुड़ के लड्डू का भोग देवताओं का विशेष रूप से लगाया जाता है। तिल-गुड़ के लड्डू का भोग लगाने से शनिदेव प्रसन्न होती हैं और परेशानी कम होती है।
Image credits: adobe stock
Hindi
लाल फल या मिठाई का भोग लगाएं
मंगल दोष के निवारण के लिए भगवान श्रीराम को लाल फल जैसे सेवफल या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपके क्रोध में भी कमी आएगी और वैवाहिक सुख मिलेगा।
Image credits: adobe stock
Hindi
नारियल का भोग लगाएं
जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन लाभ के लिए भगवान श्रीराम को नारियल का भोग लगाएं। इसे फोड़ें नहीं पूरा नारियल ही राम लला को अर्पित कर दें।