5 या 6 अप्रैल, कब है राम नवमी 2025? नोट करें सही डेट
Spiritual Mar 19 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
कब है राम नवमी 2025?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। हर साल इस तिथि पर श्रीराम नवमी का पर्व मनाते हैं। जानें इस बार कब है राम नवमी…
Image credits: adobe stock
Hindi
कब से कब तक रहेगी नवमी तिथि?
पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल, शनिवार की शाम 07:26 से शुरू होगी, जो 06 अप्रैल, रविवार की शाम 07:23 तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
राम नवमी 6 अप्रैल को
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि नवमी तिथि का सूर्योदय 6 अप्रैल, रविवार को होगा, इसलिए इसी दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
इसी दिन खत्म होगी चैत्र नवरात्रि
6 अप्रैल, रविवार को ही चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन भी रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस तरह ये तिथि श्रीराम और देवी सिद्धिदात्री के पूजा के लिए श्रेष्ठ रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त
6 अप्रैल, रविवार को भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 से दोपहर 01:39 मिनिट तक रहेगा। यानी राम नवमी पूजा के लिए आपको 2 घंटे 31 मिनट का समय लगेगा।
Image credits: Getty
Hindi
राम नवमी 2025 के शुभ योग
6 अप्रैल, रविवार को राम नवमी के मौके पर रवि पुष्य, सर्वार्थसिद्धि, श्रीवत्स, सुकर्मा और धृति नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों से इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा।