Spiritual

Ram Navmi 2024 पर करें ये 5 काम, सुख-समृद्धि चली आएंगी घर

Image credits: adobe stock

राम नवमी 17 अप्रैल को

इस बार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास काम किए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। जानें इस दिन कौन-से 5 काम जरूर करें…

Image credits: adobe stock

केसरिया ध्वज लगाएं

राम नवमी के मौके पर अपने घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाएं। छत पर नहीं लगा सकते तो बॉलकनी में भ ध्वज लगा सकते हैं। इससे घर का ओरा मंडल शक्तिशाली होता है।

Image credits: Getty

भगवान श्रीराम की पूजा करें

राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम की पूजा अनिवार्य रूप से करें। इस दिन की गई पूजा से आपके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और आने वाले संकट भी टल जाते हैं।

Image credits: social media

घर को दीपकों से सजाएं

राम नवमी की शाम को अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर तथा अन्य स्थानों पर दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और देवताओं की कृपा भी बनी रहेगी।

Image credits: Getty

घर के आंगन में रांगोली बनाएं

राम नवमी पर अपने घर के आंगन में रांगोली भी जरूर बनाएं। रांगोली बनाने से घर की सुदंरता तो बढ़ती ही है साथ ही इससे धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। ये काम भी जरूर करें।

Image credits: Getty

जररूतमंदों को दान करें

राम नवमी पर जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार कपड़े, बर्तन, अनाज, भोजन आदि चीजों का दान करें। ऐसा न कर पाएं तो किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में पैसों का दान भी कर सकते हैं।

Image credits: instagram