Spiritual

5 जुलाई को हलहारिणी अमावस्या पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करें?

Image credits: getty

हलहारिणी अमावस्या 5 जुलाई को

5 जुलाई, शुक्रवार को हलहारिणी अमावस्या है। इस दिन राशि अनुसार दान करने का विशेष महत्व है। आगे जानें हलहारिणी अमावस्या पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करें…

Image credits: getty

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। हलहारिणी अमावस्या पर इस राशि के लोग लाल कपड़े, गेहूं और तिल का दान करें तो शुभ रहेगा, इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग हलहारिणी अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को सूती कपड़े, जल, दूध और सफेद तिल का दान करें तो शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं, जो बुद्धि और वाणी के कारक हैं। इस राशि के लोग आषाढ़ मास की अमावस्या पर गाय को हरी घास खिलाएं। श्रद्धा अनुसार गणेश मंदिर में दान करें।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। आषाढ़ी अमावस्या पर इस राशि के लोग दूध, दही, घी, चावल, सफेद कपड़े आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे इन्हें भविष्य में लाभ होगा।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले लोग हलहारिणी अमावस्या पर लाल कपड़े, कंबल या चादर, गेहूं, गुड़ आदि चीजों का दान करें। इससे इनका गुड लक बढ़ सकता है।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले लोग आषाढ़ मास की अमावस्या पर हरे मूंग, कांसे के बर्तन, हरे कपड़ों, हरे फल और पौधों का दान करें। इससे शुभ फल मिल सकते हैं।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी भी शुक्रदेव हैं जो हमें सभी प्रकार के सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को कपड़े, जूते, छाता का दान करें और किसी मंदिर में रुई-घी का दान करें।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग हरहारिणी अमावस्या पर लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान करें तो इन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग हल्दी, सोना, चने की दान, पीले कपड़े का दान हलहारिणी अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को करें तो शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग शनि की कृपा पाने के लिए हरहारिणी अमावस्या पर काले कंबल, जूते, छाता, काले तिल का दान करें तो शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले लोग आषाढ़ अमावस्या पर तेल, तिल, नीले-काले कपड़े, ऊनी कपड़े और लोहे का दान करें। इससे इनकी परेशानी कम होगी।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग हरहारिणी अमावस्या पर पीले फल, पीली मिठाई, धर्मग्रंथ, शहद, दूध देने वाली गाय, पीला चंदन और पीले कपड़े दान कर सकते हैं।

Image credits: freepik