Hindi

Sawan 2024 में करें राशि अनुसार उपाय, दूर हो सकती है लाइफ की हर टेंशन

Hindi

सावन 19 अगस्त तक

इस बार सावन मास 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में राशि अनुसार उपाय करने से हर परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए सावन के इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik
Hindi

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें और लाल फूल चढ़ाएं। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग सावन में शिवजी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है और जीवन सुखी रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही धतूरा भी चढ़ाएं। इस छोटे से उपाय से शिवजी इनकी हर इच्छा पूरी कर सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग सावन में भगवान शिव का प्रतिदिन शुद्ध जल से अभिषेक करें। रूद्रष्टाध्यायी का पाठ भी करें। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग शिवजी के मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं और पूजा में लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ भी करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग पूरे सावन में शिवजी को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे इनकी बुद्धि तेज होगी।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग गाय के दूध में मिश्री या शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान शिव सहस्रनाम का भी करें। इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग सावन में शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं और रूद्राष्टक का पाठ भी करें। इससे इन्हें धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग महादेव को पूजा में पीले फूल जैसे सूरजमुखी, गेंदा आदि चढ़ाएं और केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं। इससे इनकी लव लाइफ ठीक रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। ये लोग शिवजी का अभिषेक पानी में अष्टगंध मिलाकर करें और पार्वतीनाथाय नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे इन्हें बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। ये लोग सावन में भगवान शिव को गहरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं जैसे काला जाम, चॉकलेट बर्फी। साथ ही सावन के हर शनिवार को उपवास करें।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत ( दही, दूध, घी, शक्कर और शहद) से करें और पीले फूल चढ़ाएं। इससे इनकी हर कामना पूरी हो सकती है।

Image Credits: freepik