Hindi

Sawan 2024: कब है सावन का पहला सोमवार, इस दिन कौन-से उपाय करें?

Hindi

कब है सावन 2024 का पहला सावन सोमवार?

इस बार 22 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है। इस दिन सावन का पहला सोमवार भी रहेगा। सावन के पहले सोमवार पर कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik
Hindi

नंदी को चारा खिलाएं

नंदी यानी बैल भगवान शिव का वाहन है। सावन के पहले सोमवार को नंदी को हरा चारा खिलाएं। इससे भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

शिव मंदिर में ध्वज लगवाएं

आपके घर के आस-पास कोई शिव मंदिर है तो वहां केसरिया रंग का नया ध्वज लगवाएं। इससे आपके घर बिगड़े हुए काम बनते चले जाएं और किस्मत का साथ भी मिलेगा।

Image credits: Getty
Hindi

जरूरतमंदों को दान करें

सावन के पहले सोमवार को यानी 22 जुलाई को जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज, भोजन, कपड़े आदि का दान करें। सावन में दान करने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

Image credits: Getty
Hindi

महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें

सावन के पहले सोमवार को पूरे विधि-विधान से महामृत्युंजय का मंत्र का जाप करें। यदि आप स्वयं ये काम न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। इसका फल भी आपको मिलेगा।

Image credits: Getty
Hindi

रुद्राभिषेक करवाएं

सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। ये काम यदि सावन के पहले सोमवार को किया जाए तो और भी शुभ रहता है। ये काम किसी योग्य विद्वान पंडित से करवाएं तो शुभ रहेगा।

Image Credits: Getty