Hindi

10 दीपक बदल सकते हैं किस्मत, दीपावली 2024 की रात कहां लगाएं?

Hindi

कब है दीपावली 2024?

इस बार दीपावली 31 अक्टूबर, गुरुवार को है। दिवाली का रात कुछ खास स्थानों पर दीपक लगाना बहुत शुभ होता है। इससे किस्मत भी चमक सकती है। जानें कौन-सी हैं वो 10 जगहें…

Image credits: Getty
Hindi

रसोई घर में लगाएं दीपक

हिंदू धर्म में रसोई यानी किचन का भी खास महत्व है। यहां धान्यलक्ष्मी का निवास होता है। दीपावली की रात यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे आपके घर में अनाज की कमी नहीं होगी।

Image credits: Getty
Hindi

पानी रखने के स्थान पर

घर में जहां भी आप पीने का पानी रखते हैं, वहां भी दीपक जरूर लगाएं। मान्यता है कि ये स्थान पितरों से संबंधित होता है। यहां दीपक लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

Image credits: Getty
Hindi

घर के मुख्य दरवाजे पर

दीपावली कीरात घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जरूर लगाना चाहिए। ये दीपक रात भर जलते रहना चाहिए। मान्यता है कि इन्हें देखकर ही देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

घर के बीचों बीच में

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बीचों-बीच जो जगह होती है उसे ब्रह्म स्थान कहते हैं। दीपावली की रात यहां भी दीपक जरूर लगाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

घर की छत पर भी लगाएं दीपक

दीपावली की रात घर की छत पर भी कम से कम 1 दीपक तो जरूर लगाएं। इससे ज्यादा दीपक भी आप अपनी इच्छा अनुसार लगा सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

घर के नजदीक स्थित मंदिर में

अगर आपके घर के आस-पास कोई मंदिर है तो दीपावली की रात वहां जाकर पूजा करें और दीपक भी जरूर लगाएं। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

पीपल के पेड़ के निकट

हिंदू धर्म के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा भी की जाती है। दीपावली की रात इसके नीचे भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

बिल्व वृक्ष के नीचे

शिवपुराण के अनुसार बिल्व वृक्ष की जड़ में धन के देवता कुबेरदेव का वास होता है। दीपावली की रात यहां भी दीपक जरूर लगाएं। इससे धन के देवता कुबेरदेव आप पर प्रसन्न रहेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

तुलसी के पौधे के निकट

दीपावली की रात सबसे पहला दीपक तुलसी के पौधे के पास लगाएं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आस-पास स्थित किसीभी तुलसी के पास दीपक लगा सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

नदी या कुएं-बावड़ी के पास

दीपावली का रात नदी, कुए या बावड़ी के पास भी दीपक जरूर लगाएं। इन जगहों पर भी कईं देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image Credits: Getty