Hindi

देवी लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, अगर करेंगे दीपावली 2024 पर ये 6 काम

Hindi

कब है दीपावली 2024?

31 अक्टूबर, गुरुवार को दीपावली है। विद्वानों के अनुसार, इस दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है। जानें कौन-से हैं ये 5 काम…

Image credits: Getty
Hindi

काले कपड़े न पहनें

दीपावली पूजन के समय काले कपड़े न पहनें। ये रंग निगेटिविटी का प्रतीक है। शुभ मौकों और पूजा-पाठ में इस रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, नहीं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

किसी को खाली हाथ न जानें दें

दीपावली पर अनेक लोग भोजन आदि की इच्छा से आपके घर आते हैं। उन्हें खाली हाथ न लौटाएं। कहते हैं कि जिस घर से भिखारी खाली हाथ लौटते हैं वहीं देवी लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करतीं।

Image credits: Getty
Hindi

घर की शुद्धता भंग न हो

दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और देवी सरस्वती की पूजा भी होती है। इसलिए इस दिन घर में किसी भी तरह का नशा, नॉनवेज आदि न आने पाए। इस बात का ध्यान रखें।

Image credits: Getty
Hindi

ब्रह्मचर्य का पालन करें

दीपावली की रात पति पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। ऐसा करना अनिवार्य माना गया है। जो व्यक्ति इस नियम को तोड़ता है, उसे निकट भविष्य में परेशानी उठानी पड़ती है।

Image credits: Getty
Hindi

किसी पर भी क्रोध न करें

कहते हैं कि जिस घर के लोग क्रोध करते हैं, वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता, इसलिए दीपावली पर भूलकर भी किसी पर क्रोध न करें और न ही किसी का अपमान करें।

Image credits: Getty
Hindi

बुरे विचार मन में न लगाएं

दीपावली बहुत ही शुभ पर्व है, इस दिन मन में किसी के प्रति बुरे विचार मन में न लाएं। ऐसा करने से भी देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और निकट भविष्य में इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं।

Image Credits: Getty