Hindi

महालक्ष्मी चमकाएंगी किस्मत, शरद पूर्णिमा 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय

Hindi

कब है शरद पूर्णिमा 2024?

16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस राशि अनुसार उपाय करने से धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार उपायों के बारे में…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष राशि

इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर छोटी बच्चियों को चावल से बनी खीर खिलाएं और इस मंत्र का जाप करें- ऊं श्रीं ऊं ऊं ह्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

वृष राशि

ये लोग शरद पूर्णिमा की शाम को किसी नदी या तालाब के पास जाकर शुद्ध घी का एक दीपक लगाएं। ऐसा करने से इनकी पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है और गुड न्यूज भी मिलेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

ये लोग शरद पूर्णिमा पर सफेद चीजों जैसे दूध, चावल और शक्कर आदि का दान करें। रात में देवी लक्ष्मी की पूजा भी करें। इससे इस राशि के लोगों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग दक्षिणावर्ती शंख में गाय के दूध लेकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। ऐसा करते समय श्रीसूक्त का पाठ भी करें। इससे जल्दी ही आपको धन लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

ये लोग शरद पूर्णिमा पर गुड़ का दान करें। इससे इन्हें अपने राशि स्वामी सूर्य से संबंधित शुभ फल भी मिलेंगे। संभव हो तो कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी जरूर करें।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

शरद पूर्णिमा के मौके पर इस राशि के लोग 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और उपहार भी दें। इस उपाय से देवी मां की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

ये लोग शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और इसमें 2-3 लौंग डाल दें। इससे आपके घर की निगेटिविटी दूर होगी और शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

शरद पूर्णिमा पर इस राशि वाले चने की दाल, साबूत हल्दी, सोने का मोती एक पीले कपड़े में बांधकर किसी विष्णु मंदिर में दान करें। इससे इनकी लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। खीर में थोड़ा केसर भी जरूर डालें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और परेशानी दूर होगी।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग माता लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं और कमल का फूल अर्पित करें। इससे नौकरी में इनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर अपनी इच्छा अनुसार चावल किसी ब्राह्मण को दान करें, साथ में कुछ पैसे दक्षिणा के रूप में भी दें। इससे इनकी लाइफ खुशहाल बनी रहेगी।

Image Credits: freepik