Hindi

शरद पूर्णिमा की रात किन 5 जगहों पर लगाएं दीपक?

Hindi

शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को

16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात स्वयं देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। इस रात को कुछ खास उपाय किए जाएं तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कहां लगाएं 5 दीपक?

ज्योतिषियों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात 5 स्थानों पर दीपक लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है और हर तरह के सुख मिलते हैं। जानें कौन-से हैं ये 5 स्थान…

Image credits: Getty
Hindi

घर के मंदिर में

शरद पूर्णिमा की रात घर के मंदिर में देवी लक्ष्मी का चित्र स्थापित कर पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

पानी रखने के स्थान पर

शरद पूर्णिमा की रात घर के किचन में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, वहीं एक दीपक लगाएं। इसे पितरों का स्थान माना जाता है। यहां दीपक लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

मुख्य दरवाजे के दोनों ओर

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर भी शरद पूर्णिमा की रात दीपक जरूर लगाने चाहिए। ये दीपक रात भर जलते रहना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

घर की छत पर

शरद पूर्णिमा की रात घर की छत पर भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी घर पर रोशनी देखकर आकर्षित होती हैं और इसी घर में प्रवेश करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अपने धन स्थान पर

अगर आपके घर में तिजोरी है या फिर आप अपने पैसे अलमारी में रखते हैं तो इसके पास में भी एक दीपक जलाएं क्योंकि ये स्थान आपकी सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है।

Image Credits: Getty