Spiritual

19 मई को शनि जयंती पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

इस बार शनि जयंती 19 मई, शुक्रवार को है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से परेशानियां दूर होती हैं और शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आगे जानिए शनिदेव के राशि अनुसार उपाय…

Image credits: Getty

शनि जयंती पर मेष राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोगों को शनि जयंती पर इस राशि के लोग जरुरतमंद लोगों को तेल और नमक का दान करें। इससे इनके बुरे दिन दूर हो सकते हैं।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर वृष राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले लोग शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करें और गरीबों को गुड़-चने का दान करें। इससे इन्हें पॉजिटिव फल मिलेंगे और परेशानी दूर होगी।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर मिथुन राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। शनि जयंती पर इस राशि वाले पुराने कपड़ों का दान करें। संभव हो तो अन्न का दान भी करें। इससे शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर कर्क राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गौशाला में हरी घास का दान करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर सिंह राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले शनिदेव के मंदिर में नीले रंग का ध्वज चढ़ाएं। साथ ही कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। शनिदेव की कृपा से इन्हें विवादों में विजय मिलेगी।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर कन्या राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। शनि जयंती पर इस राशि वाले उड़द और चावल की खिचड़ी का भोग शनिदेव को लगाएं और बाद में इसे गरीबों में बांट दें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर तुला राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें और इन्हें भोजन करवाएं। शनिदेव इनसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर वृश्चिक राशि के उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग शनि जयंती पर विकलांग लोगों की आर्थिक मदद करें। शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें। जल्दी ही आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर धनु राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग शनिदेव को नीले फूलों की माला अर्पित करें। शनि स्त्रोत का पाठ करें। गरीबों को इच्छा अनुसार दान भी करें। इससे इनकी कामना पूरी होगी।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर मकर राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इस राशि के लोग शनि से संबंधित चीजों जैसे तेल, जूते-चप्पल, काले कपड़े आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें। शनिदेव हर परेशानी दूर करेंगे।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर कुंभ राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। शनि जयंती पर इस राशि वाले किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में तेल का दान करें। शनिदेव के मंत्रों का जाप भी करें। इससे परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: Our own

शनि जयंती पर मीन राशि के उपाय

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए इस राशि वाले रोगियों को फलों का दान करें। दशरथकृत शनिस्त्रोत का पाठ करें। इन उपायों से इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: Our own