Spiritual

Shani Jayanti 2023: शनिदेव को चढ़ाएं 5 चीजें, हीरे जैसी चमकेगी किस्मत

शनिदेव की पूजा में अगर कुछ चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाएं तो किस्मत चमकते देर नहीं लगती। 19 मई शनिवार को शनि जयंती के मौके पर ये चीजें शनिदेव को जरूर चढ़ाएं…

Image credits: Getty

शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं

तिल का उपयोग पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। शनिदेव की पूजा में काले तिल का उपयोग किया जाता है। शनिदेव का काले तिल चढ़ाने से बुरे दिन टल जाते हैं और शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Getty

नीले फूल से करें शनिदेव की पूजा

शनिदेव की पूजा में नीले फूल विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। ये नीले फूल अगर अपराजिता के हों तो और भी शुभ रहता है। ये फूल चढ़ाने से शनिदेव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

Image credits: Getty

सरसों के तेल से अभिषेक करें

वैसे तो शनिदेव का अभिषेक किसी भी तेल से किया जा सकता है, लेकिन सरसों का तेल शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय है। शनि जयंती पर शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।

Image credits: Getty

साबूत उड़द भी चढ़ाएं शनिदेव को

साबूत उड़द काले रंग की होती है और इस रंग की चीजें ही शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय होती हैं। शनिदेव को साबूत उड़द चढ़ाने से आपकी परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती है।

Image credits: Getty

उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं

वैसे तो शनिदेव को किसी भी चीज का भोग लगाया जा सकता है, लेकिन उड़द दाल की खिचड़ी इन्हें विशेष रूप से प्रिय है। शनि जयंती पर शनिदेव को इसका भोग लगाने बहुत शुभ माना गया है।

Image credits: sinfullyspicy.com