Hindi

मार्च 2025 में होंगे 2 ग्रहण, जानें इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

Hindi

मार्च 2025 में होंगे 2 ग्रहण

मार्च 2025 में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से पहला चंद्र और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रह भारत में दिखाई देगा या नहीं, इसका सूतक काल क्या रहेगा? आगे जानिए पूरी डिटेल…

Image credits: Getty
Hindi

कब होगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण?

2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा रहेगी और होली उत्सव मनाया जाएगा। ये ग्रहण विदेश में दिखाई देगा, भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगा चंद्रग्रहण के सूतक का समय?

14 मार्च, शुक्रवार को होने वाला चंद्रग्रहण जिन स्थानों पर देखा जाएगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा, जो ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और ग्रहण के साथ समाप्त होगा।

Image credits: Getty
Hindi

कब होगा 2025 का पहला सूर्यग्रहण?

साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च, शनिवार को होगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या रहेगी और ये विक्रम संवंत यानी हिंदू वर्ष का अंतिम दिन भी रहेगा। ये ग्रह भी भारत में नहीं दिखेगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगा सूर्यग्रहण के सूतक का समय?

29 मार्च, शनिवार को होने वाला सूर्यग्रहण जिन देशों में दिखेगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा, जो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होगा और ग्रहण के साथ ही समाप्त भी हो जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

2025 में कितने सूर्य-चंद्र ग्रहण?

साल 2025 में 2 सूर्य व 2 चंद्र ग्रहण होंगे। मार्च के बाद सितंबर 2025 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का संयोग बनेगा। इनमें से सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा।

Image credits: Getty

शाम को दीपक लगाने का सही समय क्या है?

देवी सरस्वती की पूजा में रखें ये 5 चीजें, खराब किस्मत भी सुधर जाएगी

प्रेमानंद महाराज से जानें, रात को सोने से नहीं कौन-से 3 काम न करें?

नए घर में सबसे पहले कौन-सी 4 चीजें लेकर जाएं?