साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक विवाह के अनेक शुभ मुहूर्त हैं। ये मुहूर्त शुभ तिथि और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर निकाले गए हैं। आगे नोट कीजिए साल 2026 में विवाह के मुहूर्त की डेट्स…
साल 2026 में विवाह के मुहूर्त फरवरी से शुरू होंगे। इस महीने में विवाह की डेट्स इस प्रकार है- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी
इस महीने में विवाह के सिर्फ 8 ही शुभ मुहूर्त है क्योंकि इस महीने 16 तारीख से खर मास शुरू हो जाएगा। इस महीने में विवाह के मुहूर्त इस प्रकार है- 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12।
इस महीने में 14 अप्रैल तक खर मास रहेगा। इसके बाद विवाह के 8 शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी डेट्स इस प्रकार है-15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29।
इस महीने में 17 मई से ज्येष्ठ का अधिक मास शुरू हो जाएगा। इसके पहले विवाह के 8 शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई।
इस महीने में 15 जून तक ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा। इसके बाद ही विवाह होंगे। इस महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त की डेट्स इस प्रकार है- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून।
इस महीने में विवाह के सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त हैं- 1, 6, 7 और 11। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
इस महीने में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे। इनकी डेट्स इस प्रकार है- 21, 24, 25, 26।
इस महीने विवाह के 7 शुभ मुहूर्त हैं- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12। 16 दिसंबर से खर मास शुरू शुरू होने के बाद विवाह आदि शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।