क्या है परशुराम का असली नाम, इनके कितने भाई थे? जानें 5 रोचक बातें
Spiritual Apr 29 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
कब है परशुराम जयंती 2025?
30 अप्रैल, बुधवार को परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान परशुराम से जुड़ी ऐसी अनेक बातें हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता हे। जानिए परशुराम से जुड़ी रोचक बातें…
Image credits: adobe stock
Hindi
कौन थे परशुराम के माता-पिता?
ग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम के पिता का नाम जमदग्नि था और माता का नाम रेणुका। इनके पिता जमदग्नि महर्षि भृगु के वंश में जन्में थे। इनकी माता रेणुका राजकुमारी थीं।
Image credits: adobe stock
Hindi
परशुराम के कितने भाई थे?
ऋषि जमदग्नि के और रेणुका के 5 पुत्र थे, जिनमें से सबसे छोटे भगवान परशुराम थे। परशुराम के 4 बड़े भाइयो के नाम क्रमश: रुक्मवान, सुषेण, वसु और विश्वावसु थे।
Image credits: adobe stock
Hindi
क्या आज भी जीवित हैं परशुराम?
धर्म ग्रंथों में जिन अष्ट चिरंजीवियों के बारे में बताया गया है, उनमें भगवान परशुराम भी शामिल हैं। इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि परशुराम आज भी जीवित हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
कहां रहते हैं परशुराम?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान परशुराम महेंद्र पर्वत पर तपस्या करते हैं। ये पर्वत भारत के ओडिशा राज्य के गजपति जिले में स्थित है और ओडिशा की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।
Image credits: adobe stock
Hindi
परशुराम का असली नाम क्या है?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान परशुराम का नाम इनके माता-पिता ने राम रखा था। भगवान शिव द्वारा परशु यानी फरसा देने के बाद इनका नाम परशुराम पड़ गया।