Spiritual

कब है लट्ठमार होली, रंगभरी एकादशी, धुरेड़ी, रंगपंचमी 2024? नोट करें डेट

Image credits: adobe stock

जानें होली-रंगपंचमी 2024 की डेट?

मार्च 2024 में होली उत्सव मनाया जाएगा। होली के संबंधित व्रत-त्योहार पहले ही मनाए जाने लगते हैं जैसे लट्ठमार होली, रंगभरी ग्यारस आदि। जानिए इस बार ये सब कब मनाया जाएगा…

Image credits: adobe stock

कब से कब तक रहेगा होलाष्टक? (Holashtak 2024)

होली के 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ समय माना गया है, इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते। इस बार होलाष्टक 17 से 24 मार्च 2024 तक रहेगा।

Image credits: adobe stock

कब है लट्ठमार होली 2024? (Lathmar Holi 2024 Date)

व्रज मंडल की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। इसे देखने विदेश से भी लोग यहां आते हैं। इस वर्ष 18 मार्च को बरसाना और 19 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी।

Image credits: adobe stock

कब है रंगभरी एकादशी? (Rangbhari Ekadashi 2024 Date)

होली से पहले जो एकादशी आती है, उसे रंगभरी एकादशी कहते हैं। इस दिन कृष्ण मंदिरों में होली खेलने की परंपरा है। इस बार रंगभरी एकादशी 20 मार्च, बुधवार को है।

Image credits: adobe stock

कब है होलिका दहन 2024? (Holika Dahan 2024 Date)

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर शाम को होलिका की पूजा की जाती है और रात में होलिका दहन किया जाता है। इस बार 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन किया जाएगा।

 

Image credits: adobe stock

कब है होली 2024? (Holi 2024 Date)

होलिका दहन के अगले दिन रंग-गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया जाता है, जिसे धुरेड़ी भी कहते हैं। इसे बसंतोत्सव भी कहते हैं। इस बार होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी।

Image credits: adobe stock

कब है रंगपंचमी 2024? (Rang Panchami 2024 Date)

चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। ये तिथि होली के 4 दिन बाद आती है। इस दिन पक्के रंगों से होली खेली जाती है। इस बार रंगपंचमी 30 मार्च, शनिवार को है।

Image credits: adobe stock