हर साल चैत्र मास में नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इसे बड़ी नवरात्रि कहते हैं। वसंत ऋतु में आने के कारण इसे वासंती नवरात्रि भी कहते हैं। ग्रंथों में इसका विशेष महत्व बताया गया है।
इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च, रविवार से शुरू होगी, जो 6 अप्रैल, रविवार तक रहेगी। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास होती है। ये दोनों दिन बहुत शुभ माने गए हैं।
इस बार चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि 5 अप्रैल, शनिवार को रहेगी। इस दिन छत्र और मित्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस तिथि पर देवी महागौरी की पूजा की जाएगी।
चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 6 अप्रैल, रविवार को रहेगी। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इस दिन श्रीवत्स, सर्वार्थसिद्धि और रवि पुष्य नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे।
6 अप्रैल, रविवार को ही यानी चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।