शाम को समय महिलाओं को कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और तुरंत उस घर को छोड़ देती हैं। जानें कौन-से हैं ये 5 काम…
महिलाएं शाम को यानी सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर में झाड़ू न लगाएं। ऐसा करना ठीक नहीं होता। ऐसा कहते हैं सूर्यास्त के बाद जिस घर में झाड़ू लगती है वहां से देवी लक्ष्मी चली जाती हैं।
शाम के समय महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए। अगर बाल संवारना है तो शाम होने से पहले ये काम कर सकते हैं। ऐसा करना दुर्भाग्य की निशानी कहलाता है। ऐसा करने से बचें।
अगर शाम के समय कोई व्यक्ति भोजन मांगने आ जाए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। उसे खाने के लिए कुछ न कुछ जरूर दें। जिस घर से भिक्षुक खाली हाथ जाता है, वहां धन की कमी हो जाती है।
महिलाओं को शाम के समय बिल्कुल सोना नहीं चाहिए। जिस घर में महिलाएं शाम को सोती हैं वहां आए दिन विवाद की स्थिति बनती है, जिस वजह से देवी लक्ष्मी उस घर को छोड़ देती हैं।