Vastu Tips: घर में किस आकार की घड़ी लगाएं, गोल या चौकोर?
Religion Jan 19 2026
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
घड़ी के वास्तु टिप्स
आज के समय में हर घर में वॉल क्लॉक यानी दिवार घड़ी जरूर होती है। ये घड़ी किस दिशा में लगाएं, इसका आकार कैसा हो, ये भी वास्तु शास्त्र में बताया गया ह। जानें इससे जुड़ी वास्तु टिप्स…
Image credits: Getty
Hindi
किस आकार की हो वॉल क्लॉक?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हॉल में चौकोर आकार की घड़ी लगाना चाहिए जबकि बेडरूम में गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और प्यार बना रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
किस दिशा में लगाएं दिवार घड़ी?
वास्तु की मानें तो पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। वहीं पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों की सेहत ठीक बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
किस दिशा में न लगाएं वॉल क्लॉक?
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में दिवार घड़ी भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से प्रगति के अवसर कम मिलते हैं और घर के मुखिया की सेहत भी ठीक नही रहती।
Image credits: Getty
Hindi
किस रंग की हो वॉल क्लॉक?
घर में हरे और नारंगी रंग की और दुकान में काले या डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने की संभावना रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
इस बात का भी रखें ध्यान
दरवाज़े के ऊपर भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में तनाव बढ़ सकता है। घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसे तुरंत हटा दें।