कल यानी 22 मार्च से आईपीएल 2025 का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ का यह 17वें सीजन की शुरुआत हो रही है।
इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का काम किया है।
इस लिस्ट में नंबर 1 पर मनीष पांडे का नाम आता है। पांडे जी ने 19 साल 253 दिन की उम्र में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाया था।
IPL 2025 में LSG के लिए कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पंत ने 20 साल 218 दिन में शतक लगाया था।
देवदत्त पड्डिकल इस आईपीएल 2025 सीजन में RCB के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस टीम के लिए 20 साल 289 दिनों में सेंचुरी जड़ी थी।
राजस्थान रॉयल्स के लिए लाजवाब प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल ने इस सूची में चौथा स्थान पाया है। उनके बल्ले से 21 साल 123 दिन में शतक निकला।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सूची में 5वें नंबर पर विराजमान हैं। संजू ने 22 साल 141 दिन की उम्र में ही शतक जड़ दिया था।