Hindi

कौन हैं अनाया बांगर? सरफराज के साथ खेल चुकीं, अब WBBL में दिखाएंगी दम

Hindi

कौन हैं अनाया बांगर?

अनाया बांगर संजय बांगर की बेटी हैं। वह पहले मुंबई की अंडर 19 टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने जूनियर क्रिकेट में सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के साथ भी खेला है।

Image credits: Instagram
Hindi

मार्च 2026 में कराई जेंडर अफर्मिंग सर्जरी

अनाया ने मार्च 2026 में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी की दिशा में कदम बढ़ाया। CA की मंजूरी उनके लिए इस सफर में एक अहम पड़ाव साबित हुई है।

Image credits: Instagram
Hindi

क्यों चर्चा में हैं अनाया बांगर?

अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलीट महिला क्रिकेट में खेलने की पात्रता की पुष्टि मिलना उनके क्रिकेट करियर में एक बड़ा कदम है। मार्च 2027 से वो एलीट क्रिकेट खेल सकती है।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या WBBL में खेलेंगी अनाया?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी से अनाया के लिए WBBL में खेलने का संभावित रास्ता खुल गया है। हालांकि, WBBL में जगह बनाने के लिए अनाया को पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म हासिल करनी होगी।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल और पात्रता नियम?

अनाया को कम से कम 12 महीने तक सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से कम बनाए रखने की शर्त पूरी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उन्हें ब्लड टेस्ट के जरिए भी यह पुष्टि करनी होगी।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या है अनाया बांगर का अगला लक्ष्य?

अनाया का लक्ष्य WBBL की किसी फ्रेंचाइजी में जगह बनाना है। उन्हें लगा था कि ट्रांजिशन के बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया, लेकिन अब उन्हें दोबारा मैदान पर लौटने का मौका मिला है।

Image credits: Instagram

Happy Birthday Harbhajan Singh: टर्बनेटर की जिंदगी से जुड़े 10 अनसुने फैक्ट्स

कौन हैं अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा? जानिए क्या करती हैं और क्यों रहती हैं चर्चा में

कौन हैं एश गार्डनर? जो दिग्गज नहीं कर पाए, वो कर दिखाया इस स्टार खिलाड़ी ने

किंग कोहली का रॉयल फैशन गेम ऑन, जानें लॉर्ड्स में पहनी आउटफिट की कीमत