Hindi

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन तेंदुलकर, तारीख और जगह तय

Hindi

सचिन के घर शादी

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पर अब वो दिन दूर नहीं है, जब शादी की शहनाई बजेगी। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Image credits: instagram/saratendulkar
Hindi

सानिया चंडोक के साथ लेंगे फेरे

अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही अपने लंबे समय के साथी सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। यूं कहें, तो सचिन तेंदुलकर के घर नए मेहमान का आगमन होने वाला है।

Image credits: instagram/saratendulkar
Hindi

कब होगी शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी मार्च में होने जा रही है। इसके लिए तारीख का खुलासा भी हो गया है। अगस्त 2025 में ऑफिशियल रिश्ते का खुलासा हुआ था।

Image credits: stockPhoto
Hindi

इस दिन बजेगी शहनाई

सचिन के बेटे अर्जुन आईपीएल 2026 से पहले अपनी शादी की तैयारियों में लग गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी करने वाले हैं।

Image credits: stockPhoto
Hindi

कहां होगी शादी?

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का सेलिब्रेशन मुंबई में होगा। यह एक प्राइवेट प्रोग्राम रहेगा, जिसमें परिवारजन और करीबी होंगे।

Image credits: stockPhoto
Hindi

सानिया चंडोक कौन हैं?

अर्जुन की होने वाली बीवी सानिया चंडोक एक सफल इंटरप्रेन्योर हैं। वह, मुंबई के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया पेट केयर ब्रांड की मालकिन भी हैं।

Image credits: stockPhoto
Hindi

IPL 2026 में दिखेंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर शादी के बाद आईपीएल 2026 में अपनी नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनके लिए यह साल बेहद खास होने वाला है।

Image credits: instagram/saratendulkar

रिधिमा पाठक की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग, धोनी के शहर से रखती हैं ताल्लुक

सोफी शाइन की इन्हीं देसी अदाओं के कायल हुए शिखर धवन, साड़ी में लगती हैं कमाल

'सेल्फी लवर' कहलाती हैं सारा तेंदुलकर, देखें 5 अनसीन तस्वीरें

मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी कहां तक पढ़ी हैं?