क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक नाम ही नहीं, बल्कि अपने आप में ब्रांड भी हैं। दोनों की लोकप्रियता काफी अधिक है।
इस स्टोरी के जरिए आज हम आपको यह बताएंगे कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा अमीर हैं या फिर विराट कोहली उनसे आगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में धोनी की नेटवर्थ 1040 करोड़ रुपए है। माही सबसे ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट की लिस्ट में भी आगे हो चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किंग कोहली की साल 2024 में नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपए है। 2024 में विराट के नाम सबसे अमीर क्रिकेटर का टैग भी लग चुका है।
कैप्टन कूल गल्फ ऑयल, रीबॉक, पेप्सी जैसी फेमस कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन के लिए धोनी 3 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में विराट कोहली ने भी खूब नाम कमाया है। विराट एडीडास, पेप्सी, ऑडी इंडिया, मिंत्रा और वो जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं।
फिटनेस के मामले में भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे से काम नहीं है। 40 की आयु पार कर चुके दोनों खिलाड़ी की फिटनेस जवान लड़कों को टक्कर देती हैं।