धोनी नहीं CSK की हार के सबसे बड़े दुश्मन रहे ये 5 खिलाड़ी
Cricket Apr 05 2025
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:ANI
Hindi
एमएस धोनी हुए ट्रोल
दिल्ली के खिलाफ 25 रनों से CSK के हारने के बाद लोग एमएस धोनी को दोषी मान रहे हैं। उन्होंने 26 गेंदों में 29 रन नाबाद बनाए। जिसके चलते वो ट्रोल हो रहे हैं।
Image credits: ANI
Hindi
असली विलेन हैं ये 5 खिलाड़ी
दिल्ली के हाथों मिली हार के पीछे एमएस धोनी से ज्यादा ये 5 खिलाड़ी दोषी हैं। टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से रन चेज में फेल हुआ।
Image credits: ANI
Hindi
रचिन रविंद्र
चेन्नई को जीत के लिए 184 रनों की जरूरत थी और रचिन रविंद्र के बल्ले से केवल 3 रन निकले। वो मुकेश कुमार की गेंद पर कैच एंड आउट हुए।
Image credits: ANI
Hindi
डेवोन कॉन्वे
IPL 2025 का पहला मुकाबला खेल रहे डेवोन कॉन्वे भी पूरी तरह से फेल हो गए। कॉन्वे के बल्ले से केवल 13 रन बने और वो विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हो गए।
Image credits: ANI
Hindi
ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने केवल 4 रन बनाए और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए।
Image credits: ANI
Hindi
शिवम दुबे
स्पिनरों के खिलाफ छक्कों की आंधी करने वाले शिवम दुबे भी बल्ले से फेल हो गए। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आकर केवल 18 रन बनाए और विप्रज निगम के शिकार बने।
Image credits: ANI
Hindi
रविंद्र जडेजा
एमएस धोनी से पहले हमेशा रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। दिल्ली के खिलाफ भी उन्हें मौका दिया गया, लेकिन केवल 2 रन बनाकर कुलदीप के शिकार बन गए।