Hindi

ये 10 खिलाड़ी एशिया कप में मार चुके हैं सबसे ज्यादा छक्के

Hindi

शाहिद अफरीदी

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम पर है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 26 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

सनथ जयसूर्या

एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका का पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 23 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

सुरेश रैना

सुरेश रैना एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 18 छक्के अपने नाम किए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भी एशिया कप के इतिहास में कई शानदार पारियां खेली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 17 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सौरभ गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी एशिया कप के इतिहास में कुल 13 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

इंजमाम उल हक

पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने भी एशिया कप के इतिहास में कुल 12 छक्के अपने नाम किए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एशिया कप के इतिहास में कुल 12 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का नाम हर रिकॉर्ड में दर्ज है। एशिया कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में धोनी आठवें नंबर पर है उन्होंने 12 छक्के अपने नाम किए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने एशिया कप के इतिहास में कुल 10 छक्के लगाए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

मिस्बाह-उल-हक

इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक का नाम भी है, जिन्होंने एशिया कप के इतिहास में कुल 10 छक्के अपने नाम किए हैं।

Image Credits: Getty