Cricket

रोनाल्डो सेलिब्रेशन-3 गोल्डन डक,किंग-प्रिंस अय्यर का तूफान-TOP MOMENTS

Image credits: x

भारत ने श्रीलंका को हराया

वनडे वर्ल्डकप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 357 रन बनाए और 302 रनों से यह मैच जीत लिया है। श्रीलंका की टीम सिर्फ 55 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Image credits: x

कोहली-शुभमन-अय्यर का तूफान

भारत के 357 रनों में विराट कोहली के 88 रन, श्रेयस अय्यर के 56 गेंद पर 82 रन और शुभमन गिल के 94 गेंद पर 92 रनों की धांसू पारियां शामिल हैं।

Image credits: x

नहीं रूकी रनों की रफ्तार

भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ इस तरह से खेल रहे थे मानों शतक या अर्धशतक से ज्यादा जरूरी टीम की जीत है। तीन बल्लेबाज शतक तक पहुंचे लेकिन रनों की रफ्तार नहीं रोकी।

Image credits: x

189 रनों की बड़ी साझेदारी

पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने 189 रनों की बड़ी पार्टनरशिप करके भारत पर से दबाव खत्म कर दिया।

Image credits: x

विराट कोहली का फनी एक्शन

श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली फनी मूड में दिखे। बैटिंग करते समय बॉलर को बैट से टच करने से लेकर फील्डिंग के वक्त पब्लिक से नारे लगाने के लिए कहना, विराट को अच्छा लगा।

Image credits: x

जबरदस्त रही भारत की फिल्डिंग

बल्लेबाजी के भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू किया तो फिल्डर्स ने भरपूर साथ दिया। विकेट के पीछे केएल राहुल, स्लिप पर शुभमन गिल और लेग स्लिप पर जडेजा ने कैच पकड़े।

Image credits: x

भारतीय पेसर्स का कमाल

श्रीलंका के विकेट चटकाने का सिलसिला बुमराह ने पहली ही गेंद से कर दिया। इसके बाद सिराज ने ताबड़तोड़ 3 विकेट लिए। फिर शमी ने 5 ओवर में ही 5 विकेट लेकर खेल खत्म कर दिया।

Image credits: x

श्रीलंका के 3 गोल्डन डक

जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को 0 पर आउट कर दिया। इसके बाद सिराज ने करूणारत्न का खाता नहीं खुलने दिया। सदीरा भी 0 पर सिराज का शिकार बने।

Image credits: x

सिराज बन गए रोनाल्डो

वनडे वर्ल्डकप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने शुरू के तीन विकेट लिए जिसमें दो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद सिराज ने रोनाल्डो के अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Image credits: x

विश्वकप की सबसे बड़ी जीत

भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर विश्वकप की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। विश्वकप इतिहास की यह दूसरी और भारत की पहली सबसे बड़ी जीत है। 

Image credits: x