Cricket

IND vs SL: विराट कोहली 49वें शतक से चूके, सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ा

Image credits: x

भारत बनाम श्रीलंका

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम श्रीलंका का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Image credits: x

विराट कोहली शतक चूके

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए। विराट ने 94 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 88 रनों की लाजवाब पारी खेली। 

Image credits: x

शुभमन गिल के 92 रन

विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल भी शतक से चूक गए हैं और 92 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।

Image credits: x

विराट को मिले जीवनदान

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली को दो बार जीवनदान भी मिला। इसका फायदा उठाते हुए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर श्रीलंका की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया।

Image credits: x

विराट का 8वीं बार 1000 रन

विराट कोहली ने इस मैच में एक और उपलब्धि हासिल की है। वे एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर आ गए हैं। सचिन ने 7 बार 1000 रन साल के बनाए हैं।

Image credits: X

सचिन से आगे निकले विराट

विराट कोहली ने 1 साल में 1000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 8वीं बार ऐसा किया है जबकि सचिन ने 7 और रिकी पोटिंग ने 6 बार इतने रन बनाए हैं।

Image credits: X

वर्ल्डकप में तोड़ेंगे रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे विश्वकप 2023 में जिस तरह की फार्म में है, वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट 2 शतक जड़ते ही वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन जाएंगे।

Image credits: X