भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के लिए साल 2024 बेहद ही लकी रहा है। उन्होंने इस वर्ष एक से बढ़कर एक बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं।
स्मृति का बल्ला क्रिकेट मैच के सभी फॉर्मेटो में चला है। T20 और एकदिवसीय इंटरनेशनल मुकाबले में उनका बल्ला जमकर गरजा है।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज स्मृति ने 6 मुकाबलों में लगातार 6 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं। साल 2024 में उनके नाम कुल 4 ODI शतक भी दर्ज है।
स्मृति मंधाना क्रिकेट ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके रिलेशनशिप के बारे में भी फैंस चर्चा करने से पीछे नहीं हटते हैं।
भारतीय खिलाड़ी को बेबू निकनेम से बुलाया जाता है। स्मृति मंधाना के घर वाले उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। उनके माता-पिता भी इस नाम से ही बुलाते हैं।
बचपन में स्मृति मंधाना अपने नाम का उच्चारण सही से नहीं कर पाती थी, इनके पिता को भी यही समस्या थी। जिसके कारण उन्होंने स्मृति को बेबू कहकर बुलाना शुरू कर दिया।
स्मृति मंधाना को सोशल मीडिया पर भी काफी लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें 12 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी अधिक है।