भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
स्मृति मंधाना क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आती हैं। लेकिन, उसके अलावा भी वह बाहरी दुनिया में भी सुर्खियां बटोरती हैं।
क्यूटनेस के मामले में स्मृति मंधाना का कोई तोड़ नहीं है। उनके हर एक स्माइल पर लाखों फैंस दीवाने बने हुए रहते हैं। हर कोई उनकी तारीफ करता है।
स्मृति को हमेशा फ्रेश मूड में देखा जाता है। क्रिकेट हो या बाहरी दुनिया हर जगह पर उनका चेहरा हंसता हुआ ही नजर आता है।
इंस्टाग्राम पर भी स्मृति मंधाना काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। वह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं।
कमाई के मामले में भी स्मृति मंधाना काफी ज्यादा हिट हैं। उनके कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है, लेकिन उसके अलावा वह बाहरी दुनिया से भी कमाई करती हैं।
स्मृति मंधाना कई बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट का काम भी करती हैं। किसी भी ब्रांड के प्रोमोशन करने के लिए वो करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।