Cricket
IPL2024 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 199 रन बनाए। फिर पंजाब किंग्स ने 19.5 ओवर में 200 रन बनाकर टारगेट हासिल किया।
एक समय था जब पंजाब किंग्स के विकेट लगातार गिरते जा रहे थे। उस समय 32 वर्षीय बल्लेबाज शशांक सिंह ने पंजाब की पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई।
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शशांक सिंह ने 19 बॉलों पर 6 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
प्रीति जिंटा ऑक्शन में 19 साल के शशांक को खरीदना चाहती थी, लेकिन उन्होंने 32 साल के शशांक पर बोली लगा दी और कहा कि वह उन्हें नहीं खरीदना चाहती थी। आज उन्होंने टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले शशांक सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक मुकाबले में 8 गेंदों में 21 रनों की धमाकेदार करी खेली थी और दो चौके एक छक्का जड़ा था।
शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 में हुआ। वह छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2015 को विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था।
शशांक ने 2017 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, उस समय वह दिल्ली कैपिटल का हिस्सा थे। इसके बाद 2018 में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2022 में SRH और इस साल PBKS का हिस्सा है।
शशांक के अब तक के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 160 रन है। उनकी बेस्ट इनिंग 61 रन नाबाद रही, जो उन्होंने GT के खिलाफ 4 अप्रैल 2024 को खेली।