आज हम आपको उन क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जो साल 2024 में पिता बने हैं। इसमें कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली बार पापा बनने का एहसास हुआ है।
इसी महीने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिता बने हैं। 19 दिसंबर को उनकी पत्नी ने बेटे हक्ष पटेल को जन्म दिया। पहली बार उन्हें पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इसी साल दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदे ने 19 नवंबर को बेटे अहान को जन्म दिया था।
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इसी साल की शुरुआत में दूसरी बार पापा बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी 2024 को बेटे अहान को जन्म दिया।
भारत के एक और क्रिकेटर सरफराज खान की पहली बार इसी साल पिता बने हैं। उनकी वाइफ रोहन जहूर ने बेटे को जन्म दिया। 21 अक्टूबर 2024 को उनके बेटे का जन्म हुआ।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ट्रैविस को इसी वर्ष दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनकी पत्नी जेसिका डेविस ने नवंबर महीने में बेटे को जन्म दिया।
न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी रहे केन विलियमसन भी इस बार तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सारा रहीम ने फरवरी 2024 में बेटी को जन्म दिया था।